अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के बाद हिंदी दर्शकों का एक बड़ा वर्ग उनका फैन बन चुका है। फिलहाल वह पुष्पा 2 यानी पुष्पा: द राइज की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। रीसेंटली उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। इसके बाद सोमवार को वह संजय लीला भंसाली के ऑफिस में दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल है जिसमें अल्लू अर्जुन अपनी कार छोड़कर भंसाली के ऑफिस जाते दिखाई दे रहे हैं। अब उनके चाहने वाले कयास लगा रहे हैं क्या वह संजय लीला भंसाली के किसी प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं।

 अल्लू अर्जुन साउथ सेंसेशन पहले से ही हैं। अब हिंदी दर्शकों के भी चहेते बन चुके हैं। सोमवार को वह संजय लीला भंसाली के ऑफिस मिलने पहुंचे। उनको पपराजी ने अपने कैमरों में कैद किया। अल्लू अर्जुन ने अपने फेवरिट ब्लैक कपड़े पहने हुए थे। वह बिना पोज दिए निकल गए। उनकी यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। क्लिप देखकर लोग दोनों की साथ में फिल्म आने की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग मान रहे हैं कि यह फॉर्मल मीटिंग भी हो सकती है।