दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ने रोजर फेडरर ने शुक्रवार  को एक बड़ा एलान किया। वे यूक्रेन में युद्ध से प्रभावित बच्चों की देखभाल और शिक्षा तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए अपने फाउंडेशन के माध्यम से 500,000 डॉलर (करीब 3.80 करोड़ रुपये) दान देंगे। रूस और यूक्रेन के बीच 23 दिनों से संघर्ष चल रहा है। करीब 65 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं। वहीं, 32 लाख से ज्यादा लोग पहले ही यूक्रेन छोड़ चुके हैं।

 24 फरवरी को रूस के आक्रमण शुरू होने के बाद से लगभग 30 लाख शरणार्थी यूक्रेन से भाग गए हैं। यह संख्या देश की आबादी का लगभग 7 फीसदी है। फेडरर ने ट्विटर पर कहा, "मैं और मेरा परिवार यूक्रेन से तस्वीरें देखकर भयभीत हैं और उन निर्दोष लोगों के लिए दिल टूट गया है जो इतने बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। हम शांति के लिए खड़े हैं।"