तिरुवनंतपुरम : केरल में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य विधानसभा के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता त्रिवेंद्रम नगर निगम के मेयर आर्य राजेंद्रन के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार की।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को समझाने की भी कोशिश की। वहीं कुछ कार्यकर्ता पुलिकर्मियों से उलझते नजर आए। कुछ कार्यकर्ता पुलिस द्वारा लगाई बेरीकेडिंग को धक्का देते भी नजर आए। वहीं पास लगे कुछ बोर्डों को उठाकर दूसरी जगह पर फेंक दिया।