लोक निर्माण राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ ने देशवासीयों और प्रदेशवासियों को 74वें गणतन्त्र दिवस की शुभकामनाएँ दी।।मंत्री  धाकड़ ने कहा है कि 26 January भारत के संविधान के लिए काफी खास है,क्योंकि 1949 में 26 जनवरी के दिन ही भारत का संविधान तैयार हुआ था और पूरे भारत देश में लागू हुआ था। यही कारण है, कि हर वर्ष भारत में 26 जनवरी के दिन धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया जाता है और देश का तिरंगा झंडा फहराया जाता है।मंत्री धाकड़ ने कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास के हर क्षेत्र में आत्म-निर्भर बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सभी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "आत्म-निर्भर भारत" के संकल्प को पूरा करने की अपील की है।मंत्री  धाकड़ ने अपने बधाई संदेश में कहा कि यह ऐतिहासिक दिन राष्ट्रीय गौरव एवं आत्म-सम्मान की अनुभूति कराता है।                                                                                                                                                mp1news Bhopal