मुख्यमंत्री डॉ यादव ने दी देश और प्रदेश के नागरिकों को नव वर्ष की शुभकामनाएँ।

मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास में सभी प्रदेशवासी बनें भागीदार
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नव वर्ष 2024 की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नव वर्ष में सभी के सुखी और समृद्ध होने की कामना की है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास में सभी प्रदेशवासी अपना अमूल्य सहयोग देकर भागीदार बनें।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए हमारा प्रण आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाना है। हम सभी एकजुट होकर प्राण-प्रण से इस संकल्प की पूर्ति में जुट जाएं।
लक्ष्मण सिंह/बीके इंजी नरेश बाथम