भोपाल 25जनवरी/ राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने दी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।

कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने 75वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेश के सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दी हैं। राज्यमंत्री जायसवाल ने कहा है कि हमें अपने नागरिक कर्त्तवयों का पूरी जिम्मेदारी के साथ पालन करते हुए राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में योगदान देना चाहिए। हर साल 26 जनवरी को मनाया जाने वाला गणतंत्र दिवस हर भारतीय के दिल में बसी एक ऐतिहासिक तारीख है इस दिन सभी भारत वासियों के मन देशभक्ति की भावना से भरा रहता है। यह महत्वपूर्ण दिन भारत के संविधान को अपनाने की स्मृति का प्रतीक है, एक ऐसा परिवर्तन जिसने देश को एक संवैधानिक राजतंत्र से एक संप्रभु गणराज्य में बदल दिया।
घनश्याम सिरसाम/बीके इंजी नरेश बाथम