भोपाल 25जनवरी/ मंत्री धर्मेन्द्र लोधी ने दी प्रदेशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ।

संस्कृति, पर्यटन, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मंत्री लोधी ने शुभकामना संदेश में कहा है कि गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर हम संविधान में निहित आदर्शो और मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित कर देश व लोकतंत्र की प्रगति में योगदान दें। इस महान पर्व को एकजुट होकर मनाएँ और अमृत काल में विकसित भारत के संकल्प को और भी सशक्त और समृद्ध बनाएँ।
बिन्दु सुनील/बीके इंजी नरेश बाथम