उप मुख्यमंत्री ने 2 करोड़ से अधिक लागत के तालाब संरक्षण व सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन किया

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि सरोवर हमारी धरोहर हैं उन्हें संरक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिये प्रकृति के उपहारों का संरक्षण और संवर्धन महत्वपूर्ण है। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने अमृत 2.0 के तहत नगर पालिक निगम रीवा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-9 में 2 करोड़ 6 लाख रुपए लागत के झलबदरी तालाब एवं कुबेर तालाब के संरक्षण व सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। नगर निगम रीवा अध्यक्ष श्री व्यकटेश पांडेय उपस्थित रहे।

 अंकुश मिश्रा/बीके इंजी नरेश बाथम

न्यूज़ सोर्स : mpinfo/ mp1news Bhopal