भोपाल  ।  लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने से पहले मध्य प्रदेश सरकार ने एक बार फिर आईएएस और आरएएस समेत कई अधिकारियों के तबादले किए हैं। संजय शुक्ला की मंत्रालय में वापसी हुई है। शिवम वर्मा को इंदौर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। मध्यप्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात 37 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के 16 अफसरों को भी स्थानांतरित किया गया है। आईएएस पी नरहिर को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का सचिव बनाया गया है। संजय शुक्ला की एक बार फिर मंत्रालय में वापसी हुई है। उन्हें प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग बनाया गया है। वहीं, शिवम वर्मा इंदौर नगर निगम के आयुक्त बनाए गए हैं।