भोपाल 14अप्रैल/ डॉ अंबेडकर का संविधान एवं आधुनिक भारत के निर्माण में अद्वितीय योगदान प्रमुख सचिव सिंह

14अप्रैल/ विधान सभा परिसर भोपाल में स्थापित डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं प्रार्थना के साथ गरिमापूर्ण ढंग से उनकी 133वी जयंती मनायी गई।
इस अवसर पर अवधेश प्रताप सिंह,प्रमुख सचिव विधान सभा ने उद्ग़ार व्यक्त किये कि कायह गौरव का विषय है कि भारत रत्न डॉ अंबेडकर का जन्म हमारे प्रदेश के महू में हुआ, उन्होंने अपने कठिन परिश्रम,प्रतिभा व योग्यता के बल पर आधुनिक भारत एवं भारतीय संविधान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।वे संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष,स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री,अर्थशास्त्री तथा लोकप्रियसमाजसुधारकथे।बाबसाहेबमहिलाओं,श्रमिकों,किसानों,दलित पिछड़ों के अधिकारों के पक्षधर एवं वर्गविहीन समता मूलक समाज के प्रणेता थे।हम जन्म जयंती के अवसर पर भारत रत्न डॉ अंबेडकर के प्रति अपनी कृतज्ञता के साथ सादर नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
भारत के संविधान निर्माता, भारतरत्न डॉ. भीम राव अंबेडकर की जन्मजयंती उनके पुण्य स्मरण के साथ विधानसभा में मनाई गई। इस अवसर पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और भारत के स्वतंत्रता संग्राम एवम राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री ए पी सिंह, अपर सचिव श्री बी डी सिंह, उपसचिव शौखीलाल प्रजापति, अवर सचिव श्री राजेन्द्र वर्मा, सहित विधानसभा सचिवालय के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे। बीके इंजी नरेश बाथम