भोपाल01अगस्त/केदारनाथ में फंसे मप्र के 51 लोगों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित निकाला: मुख्यमंत्री डॉ यादव

उत्तराखंड सरकार के सतत संपर्क में है प्रशासन
चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ में भूस्खलन के कारण अनेक श्रद्धालु फंस गए हैं। इन्हें बचाने और राहत के साथ निकालने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि चारधाम की यात्रा के दौरान केदारनाथ में फंसे म.प्र. के 61 यात्रियों में से 51 यात्रियों को आज एयरलिफ्ट कर सुरक्षित रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया है। शेष 10 यात्री केदारनाथ में ही सुरक्षित स्थान पर है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शिवपुरी के बदरवास क्षेत्र के कुल 61 लोग एक बस तथा अन्य चार पहिया वाहन लेकर केदारनाथ दर्शन के लिए गए थे, जो भूस्खलन के कारण वहां फंस गए। राज्य सरकार ने उत्तराखंड सरकार से संपर्क कर उन्हें एयरलिफ्ट कराया और 51 यात्रियों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया हैं। शेष यात्री केदारनाथ क्षेत्र में ही हैं और सुरक्षित है। राज्य सरकार उत्तराखंड सरकार के सतत संपर्क में है। मध्य प्रदेश सरकार लगातार उत्तराखंड सरकार से संपर्क बनाए हुए है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि राज्य सरकार प्रयास कर रही है कि किसी भी यात्री को कोई कष्ट न हो। उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्रा के समय वर्षाजनित कठिनाइयों के चलते यह घटना घटित हुई है। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
बीके इंजी नरेश बाथम