भोपाल 25अगस्त/श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रवि करण साहू ने दी देश और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

विश्व के नक्शे पर मां नर्मदा का नाम अंकित करने वाले,मां नर्मदा के लाडले पुत्र नमामि देवी नर्मदे संघ के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक कैबिनेट मंत्री दर्जा, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष रवि करण साहू जो हाल ही में विश्व में निकाली जाने वाली 108 देशों की मां नर्मदा कलश यात्रा का 14 दिवसीय प्रथम चरण की चार देशो यूके और यूरोप के देश इंग्लैंड, स्पेन, बेल्स, फ्रांस की यात्रा संपन्न कर के भारत के अमरकंटक से निकलने वाली पवित्र पावनी मां नर्मदा का पवित्र जल का कलश भेंट कर वापस भारत लौटे है। मां नर्मदा के लाडले पुत्र रविकरण साहू ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जन्माष्टमी का पर्व केवल धार्मिक उत्सव नहीं है, बल्कि यह समाज में सद्भाव, प्रेम, और भाईचारे का संदेश भी देता है। यह त्योहार हमें भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों को आत्मसात कर अपने जीवन में सकारात्मकता और शांति का प्रचार-प्रसार करने के लिए प्रेरित करता है। श्रीकृष्ण के जीवन से हमें धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। श्रीकृष्ण का कर्मयोग का सिद्धांत हमें सिखाता है कि व्यक्ति को अपने कर्तव्यों का पालन निस्वार्थ भाव से करना चाहिए। उनके उपदेश और शिक्षाएँ आज भी हमें जीवन में सही दिशा दिखाते हैं। अपने संदेश में कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण ने हमेशा अधर्म पर विजय प्राप्त करने के लिये निरंतर संघर्ष करने का संदेश दिया है। उनका सत्य और न्याय का मार्ग युगों-युगों से हम सबको प्रेरणा दे रहा है। बीके इंजी नरेश बाथम