भोपाल। केन बेतवा परियोजना को शीघ्र शुरू किया जाएगा, इस दिशा में कार्य कर रहे हैं। अटलजी के जन्म शताब्दी पर केन बेतवा परियोजना का 25 दिसंबर को शिलान्यास होगा। इससे बुंदेलखंड की तस्वीर बदलेगी। मध्य प्रदेश के 11 जिलों को लाभ मिलेगा। सीएम ने कहा- इसके साथ ही पार्वती कालीसिंध चंबल परियोजना का काम शीघ्र शुरू होगा। श्योपुर से आगर तक 11 जिलों को इसका लाभ मिलेगा। तीनों नदियों के जुडऩे से इन जिलों की तकदीर बदलने वाली है।


नदियों को जोडऩे का कार्य अभियान के रूप में लिया: 70 हजार करोड़ की इस परियोजना का काम भी जल्द शुरू होगा। नदियों की जल का सही उपयोग कर ले इस दिशा में आगे बढऩा होगा। राज्य के अंदर की नदियों को जोडऩे के कार्य को अभियान के रूप में लिया है। 1980 के बाद से श्रद्धालु सिंहस्थ में क्षिप्रा से स्नान नहीं करा पाए, इसलिए अब क्षिप्रा के जल से ही स्नान कराएंगे। इसके लिए बारिश के जल को डेम बनाकर संग्रहित कर क्षिप्रा में जल स्तर बढ़ाएंगे।


प्रदेश में सिंचाई सुविधाएं बढाएंगे: सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा, मजदूर और सरकार के बीच उलझन का कार्य निपटाया जाएगा। सायबर तहसील के माध्यम से संपत्ति का नामांतरण रजिस्ट्री का कार्य हो जाता है। प्रदेश में सिंचाई की सुविधा बढ़ाएंगे। पानी के लिए नदी जोड़ो अभियान और बिजली के लिए किसानों को सोलर पंप देंगे। मध्य प्रदेश में एक लाख किसानों को सोलर पंप दिए जाएंगे। सीएम ने कहा कि हमने कुलपतियों को कुलगुरु कहा है। पूरे प्रदेश में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बना रहे हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में चार लाख करोड़ के निवेश के साथ तीन लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। कृषि, डेयरी के कोर्स को कॉलेज में पढ़ाया जा रहा है। पीएम एक्सीलेंस कॉलेजों में शिक्षा की बेहतर व्यवस्था की गई है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दिया गया है। 1.29 लाख बहनों के खातों में राशि दी जा रही है। महिला उद्यमियों को 275 करोड़ की राशि दी गई है। जनवरी तक सभी संभागों में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव हो जाएगा। 24फरवरी 2025 में ग्लोबल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव होगा प्रधानमंत्री मोदी इसका शुभारंभ करेंगे।

               बीके इंजी नरेश बाथम

न्यूज़ सोर्स : mp1news Bhopal