जापान यात्रा की सफलता पर दी शुभकामनाएं।

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज जापान से लौटने पर नई दिल्ली में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जापान दौरे की सफलता पर शुभकामनाएं दीं।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की यह यात्रा प्रदेश में निवेश को आकर्षित करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में आर्थिक विकास के नये अवसरों का सृजन हो रहा है। राज्य सरकार निवेशकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं और उद्योग के अनुकूल वातावरण उपलब्ध करा रही है।

 

 अंकुश मिश्रा/बीके इंजी नरेश बाथम

न्यूज़ सोर्स : mpinfo/mp1news Bhopal