भोपाल 7मार्च/ब्रह्माकुमारीज़ सुख शांति भवन नीलबड़ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम

8मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में मूल्यनिष्ठ समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर विशेष कार्यक्रम निदेशका नीता दीदी।भोपाल नीलबड़ स्थित सुख शांति भवन मेडिटेशन रिट्रीट सेंटर की निदेशका नीता दीदी ने बताया कि नारी शक्ति द्वारा संचालित दुनिया का एकमात्र सबसे बड़ा संगठन-ब्रह्माकुमारी की स्थानीय शाखा नीलबड़ में एक्टिविटी के माध्यम से अनुभवी वक्ताओं के अनुभवों से राजयोग ध्यान के अभ्यास से नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक अनूठा कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है।
नारी नरक का द्वार नहीं सिर का ताज है। नारी अबला नहीं सबला है। शक्ति स्वरूपा है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और नारी के उत्थान के संकल्प के साथ उसे समाज में खोया सम्मान दिलाने, भारत माता, वंदे मातरम् की गाथा को सही अर्थों में चरितार्थ करने ब्रह्माकुमारी सुख शांति भवन में किया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आयोजित।
जिसमें शहर की सभी वर्गों की महिलाएं हिस्सा लेंगे एवं सभी को आध्यात्मिक रूप से सशक्तिकरण प्रदान करने पर भी जोर दिया जाएगा। साथी विभिन्न एक्टिविटीज व गतिविधियों के माध्यम से खेल-खेल में कई सारे आध्यात्मिक बिंदिया पर भी प्रकाश डाला जाएगा साथ ही साथ राजयोग ध्यान के ऊपर भी विशेष चर्चा होगी।क्योंकि राजयोग मेडिटेशन अंतर्जगत की वह यात्रा है जिसमें हम अपने विचारों का आत्म निरीक्षण, आत्म विश्लेषण और नियंत्रण करना सीखते हैं। यदि मन में श्रेष्ठ विचार होंगे तो पूरे शरीर में सूक्ष्म रूप में श्रेष्ठ भावनाओं का ही संचार होगा। इससे सभी अंग अच्छे से काम करने से हम स्वस्थ रहेंगे। इसलिए हमारे स्वस्थ रहने में *मन का स्वस्थ होना बहुत ही जरूरी है।
ब्रह्माकुमारी संस्थान नारी शक्ति द्वारा संचालित दुनिया का सबसे बड़ा और एकमात्र संगठन है। यहां मुख्य प्रशासिका से लेकर प्रमुख पदों पर महिलाएं ही हैं। संगठन की सारी जिम्मेदारियों को बहनें संभालती हैं और भाई उनके सहयोगी के रूप में साथ निभाते हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम में पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी इस संगठन की सफलता और विशालता को देखते हुए कहा था कि यहां नारी शक्ति ने यह साबित कर दिखाया है कि यदि नारी को मौका मिले तो वह पुरुषों से बेहतर कार्य कर सकती है। बीके इंजी नरेश बाथम