चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस साल हनुमान जयंती 12 अप्रैल को शनिवार के दिन मनाई जाएगी। मान्यता है कलयुग के सबसे सिद्ध देवता है हनुमान जी, जो आज भी जीवित है और अपने भक्तों पर समय-समय पर कृपा करके देश और दुनिया के सामने चमत्कार के अनूठे नजारे पेश करते हैं।

अत्यंत हर्ष का विषय है कि प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी चैत्र पूर्णिमा संवत् 2082 दिन शनिवार दिनांक 12 अप्रैल 2025 को हनुमान जन्मोत्सव की पूर्ण अवसर पर मंशापूरण पूरण पंचमुखी हनुमान मंदिर में श्री रामचरितमानस अखंड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। अखंड पाठ दिनांक 11 अप्रैल 2025 प्रातः 11:30 पर प्रारंभ होकर दिनांक 12 अप्रैल 2025 को समापन होगा। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समस्त सहयोगी धर्म प्रेमी सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।बहुत खास है इस बार हनुमान जयंती : वर्ष 2025 यानी इस वर्ष हनुमान जयंती इसलिए भी खास है कि इस दिन कई राजयोग का निर्माण हो रहा है। मीन राशि में बुध शुक्र शनि राहु और सूर्य जैसे बड़े ग्रह पंचग्रही योग बना रहे हैं। इसके अलावा बुधादित्य, शुक्रादित्य, लक्ष्मी नारायण और मालव्य राजयोग बनेंगे।                                                                                                                                                         स्थान-श्री मंशापूरण पंचमुखी हनुमान मंदिर, बंसल अस्पताल के समीप, शाहपुरा सी-सेक्टर भोपाल,आमंत्रण:महंत पं.रामगोपाल तिवारी/पं.अशोक कुमार तिवारी,मोबाइल नंबर - 98272 70902, 7067493496

न्यूज़ सोर्स : mp1news Bhopal