भोपाल 19जुलाई/मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की दुबई और स्पेन की सफल यात्रा के संबंध में पत्रकारों से चर्चा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 19 जुलाई को स्पेन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि "हम दुबई और स्पेन की सफल विदेश यात्रा के अंतिम चरण में पहुंच गए हैं। इन दोनों दौरों के माध्यम से मध्य प्रदेश में निवेश, पर्यटन, नगरीय विकास और औद्योगिक संभावनाओं को लेकर सकारात्मक चर्चा और परिणाम प्राप्त हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने अपनी बातों में प्रमुख रूप से यह बातें कही विदेश यात्राओं का उद्देश्य: प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु वैश्विक मंचों से निवेश और तकनीकी सहयोग प्राप्त करना। उद्योग और निवेश: दुबई और स्पेन दोनों ही स्थलों पर विभिन्न औद्योगिक समूहों और निवेशकों के साथ गहन संवाद हुआ, पर्यटन संभावनाएँ: मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विविधताओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया, जिससे पर्यटन क्षेत्र में संभावनाएं और सुदृढ़ हुईं।शहरी विकास: स्पेन के उन्नत शहरी विकास मॉडल का अवलोकन किया गया, जिससे स्मार्ट सिटी परियोजनाओं को गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहे वरिष्ठ अधिकारीगण संजय दुबे अपर मुख्य सचिव, नगरीय विकास,राघवेंद्र सिंह प्रमुख सचिव, औद्योगिक नीति,शिवशेखर शुक्ला प्रमुख सचिव, पर्यटन,डॉ. सुदाम खाड़े सचिव एवं आयुक्त, जनसंपर्क,डॉ. टी. इलैया राजा मुख्यमंत्री के सचिव एवं एमडी, टूरिज्म,चंद्रमौली शुक्ला एमडी, एमपीआइडीसी,साथ ही कई उद्योगपति, निवेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वास जताया कि स्पेन और दुबई की यह यात्रा राज्य के औद्योगिक, नगरीय एवं पर्यटन विकास को नए आयाम प्रदान करेगी। आने वाले समय में प्रदेश में विदेशी निवेश, तकनीकी सहयोग और वैश्विक पहचान के नए अवसर सृजित होंगे।

राशिफल 27 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कूनो नेशनल पार्क-चीतों का नया घर ही नहीं, अब सफल ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
“सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा