श्रद्धांजलि अर्पित करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा ,स्वर्गीय ब्रह्मानंद यादव जी का जीवन प्रेरणा का स्रोत है।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रीवा पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी ससुराल आगमन के उपरांत अपने पूज्य ससुर, स्वर्गीय ब्रह्मानंद यादव जी को सादर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भावुक हुए और उन्होंने कहा कि स्वर्गीय ब्रह्मानंद यादव जी न केवल एक समर्पित शिक्षक थे, बल्कि समाजसेवा को भी उन्होंने जीवन का संकल्प बनाया था।
                                                                                                                                                              मुख्यमंत्री ने अपने श्रद्धांजलि संदेश में कहा स्वर्गीय ब्रह्मानंद यादव जी ने एक शिक्षक के रूप में ज्ञान का प्रकाश फैलाया और एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में निःस्वार्थ भाव से जनसेवा की मिसाल पेश की। उनका सम्पूर्ण जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके उच्च आदर्श, सादगी और समर्पण भाव हमें सदैव सही राह पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने उनके चरणों में कोटिशः नमन करते हुए कहा कि ऐसे महान आत्मा का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे, यही प्रार्थना है। इस अवसर पर परिवार के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद् और समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके सामाजिक योगदान को स्मरण किया। डॉ. मोहन यादव ने यह भी कहा कि शिक्षक और समाजसेवक के रूप में स्वर्गीय ब्रह्मानंद यादव जी ने जिस आदर्श जीवन का पालन किया, वह आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करता रहेगा।

न्यूज़ सोर्स : mp1news Bhopal