नई दिल्ली/भोपाल 31जुलाई/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से सौजन्य भेंट
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्र सरकार के प्रमुख मंत्रियों से सौजन्य भेंट कर प्रदेश से जुड़े विभिन्न विकासात्मक, शैक्षिक, पर्यावरणीय एवं वित्तीय मुद्दों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने संसद भवन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर प्रदेश की कानून-व्यवस्था, सहकारिता क्षेत्र में सुधार और विकास योजनाओं पर विचार-विमर्श किया।
इसके बाद उन्होंने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भी मुलाकात की और प्रदेश के वनों के संरक्षण, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों और पर्यावरणीय स्वीकृतियों से संबंधित विषयों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी संसद भवन में भेंट की। इस दौरान उन्होंने शहरी विकास, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स और आवास योजनाओं को लेकर प्रदेश की प्राथमिकताओं पर चर्चा की।

पार्लियामेंट हाउस में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को पुष्पगुच्छ भेंट कर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच राज्य के वित्तीय मुद्दों और केंद्रीय सहायता से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की और प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन तथा उच्च शिक्षा के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी मंत्रियों को मध्य प्रदेश सरकार की विकास प्राथमिकताओं से अवगत कराया और प्रदेश हित में केंद्र सरकार से आवश्यक सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई