नई दिल्ली-भोपाल 31जुलाई/ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट
18 माह के सुशासन का प्रस्तुत किया लेखा-जोखा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज संसद भवन (पार्लियामेंट हाउस) में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने 18 महीनों के कार्यकाल में प्रदेश में हुए व्यापक विकास कार्यों और सुशासन की उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को “विरासत से विकास की राह और सुशासन के 18 महीने – मोदी जी का विजन, यादव जी का मिशन” शीर्षक वाली पुस्तिका भेंट की। इस पुस्तिका में प्रदेश के चौमुखी विकास की झलक प्रस्तुत की गई है, जो प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में सुशासन और प्रगति के नए अध्याय को रेखांकित करती है।
पुस्तिका में जिन क्षेत्रों की प्रमुख रूप से जानकारी दी गई है, उनमें शामिल हैं,
अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विकास
गरीबी उन्मूलन और जनजातीय कल्याण
नारी सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और शिक्षा
सुशासन और प्रशासनिक सुधार
शहरी विकास और अधोसंरचना निर्माण
पर्यटन, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को दुबई और स्पेन में हाल ही में संपन्न औद्योगिक निवेश यात्राओं की विस्तृत जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि इन यात्राओं से प्रदेश में निवेश की संभावनाएं और रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में ठोस पहल हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री से प्रदेश के भविष्य के विकास हेतु मार्गदर्शन और सहयोग का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने यह आशा जताई कि प्रधानमंत्री मोदी का स्नेह और आशीर्वाद आगामी समय में भी निरंतर प्राप्त होता रहेगा। डॉ. यादव ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश प्रधानमंत्री द्वारा प्रस्तुत “विकसित भारत - 2047” के विजन को साकार करने में पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ योगदान देगा। उन्होंने इस अवसर को प्रदेश के लिए प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत बताया।

अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई