जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त संयुक्त संचालक और उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल के मीडिया सलाहकार ताहिर अली का जन्मदिन, 3अक्टूबर 1954 को भोपाल में जन्मे ताहिर अली जी अपने चार पीढ़ियों से चले आ रहे संस्कार, सेवा भावना और सहज व्यक्तित्व के कारण न केवल प्रशासनिक जगत में बल्कि समाज और पत्रकारिता जगत में भी ‘ताहिर भाई’ के नाम से लोकप्रिय हैं।

संक्षिप्त जीवन परिचय और सेवायात्रा

पिता स्व. डॉ. सैय्यद अशफाक अली, शिक्षाविद एवं भूतपूर्व प्राचार्य, सैफिया पीजी कॉलेज, भोपाल।

उच्च शिक्षा : एम.ए. (समाजशास्त्र) एवं बी.लिब.एस.सी. – विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन (1978) – मेरिट सूची में स्थान।

10 नवम्बर 1980 से जनसंपर्क विभाग में सेवायात्रा प्रारंभ।

जिला जनसंपर्क अधिकारी के रूप में छिंदवाड़ा (1987–1988) और सीहोर (2004) में पदस्थापना।

34 वर्षों तक जनसंपर्क विभाग की विभिन्न शाखाओं में महत्वपूर्ण योगदान।

2013 से 2018 तक उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल के विशेष कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी (OSD)।

2019–2021 : म.प्र. भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) में जनसूचना सलाहकार।

वर्तमान में पुनः मीडिया सलाहकार – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल।

पुरस्कार एवं सम्मान

ताहिर अली जी को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और जनसंपर्क कौशल के लिए अनेक मंचों से सम्मानित किया गया –

राज्य स्तरीय विनय उजाला नेशन बिल्डर अवार्ड-2018

भारतीय पत्रकारिता महोत्सव (स्टेट प्रेस क्लब, इंदौर) – 2021

दखल प्राईड अवार्ड – 2022

इनसाईट टी.वी., सप्रे संग्रहालय, जन संवेदना समिति, माँ पिताम्बरा दुर्गा उत्सव समिति, मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ आदि द्वारा भी पुरस्कृत।

व्यक्तित्व और योगदान

प्रेस और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से आत्मीय संबंध रखने वाले, हर वर्ग में लोकप्रिय।

जरूरतमंदों की मदद, इलाज और दवा उपलब्ध कराना, रक्तदान जैसी समाजसेवा की मिसाल।

भोपाल की मिट्टी से गहरा लगाव, पिता से मिले संस्कारों को जीवन में उतारा।

सहजता, सरलता और आत्मीयता से सभी के सुख-दुख में साथ खड़े रहने वाले।

प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र में निष्ठा और पारदर्शिता के लिए पहचाने जाते हैं।

 विशेष उल्लेख

ताहिर अली जी का जीवन यह प्रमाण है कि जनसंपर्क महज़ प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि लोगों के सुख-दुख में साझेदारी और संवाद का सेतु है।
उनकी पहचान सिर्फ एक अधिकारी के रूप में नहीं, बल्कि एक ऐसे लोकप्रिय, सहज और मददगार ‘ताहिर भाई’ के रूप में है जिनसे हर कोई आत्मीयता से जुड़ा हुआ है।

जन्मदिन पर शुभकामनाएं

आज उनके जन्मदिन पर पत्रकारिता जगत, सामाजिक संगठन, सहयोगी और शुभचिंतक उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सक्रिय जीवन की कामना करते हैं।

 

न्यूज़ सोर्स : mp1news Bhopal