भोपाल 03अक्टूबर/मुरैना सोलर पार्क से मध्यप्रदेश बनेगा हरित ऊर्जा का केंद्र नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री शुक्ला
नवीन एवं नवकरणीय उर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने मुरैना सोलर प्रोजेक्ट के संबंध में की अशोका लेक व्यू भोपाल में पत्रकार वार्ता,मुरैना में बनेगा सोलर पार्क के रूप में देश का पहला बिथ बैट्री स्टोरेज प्रोजेक्ट।
मध्यप्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने आज भोपाल स्थित अशोक लेक व्यू होटल में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि मुरैना जिले में राज्य का पहला बड़ा सोलर पार्क स्थापित होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट देश का पहला बिथ बैटरी स्टोरेज प्रोजेक्ट होगा, जो न केवल प्रदेश बल्कि पूरे भारत के लिए ऊर्जा क्षेत्र में एक नया अध्याय साबित होगा।
श्री शुक्ला ने बताया कि इस परियोजना की तैयारी में विभाग की एसीएस और मैनेजर ने लगातार मेहनत की है, जिसके परिणामस्वरूप इतनी कम दर पर यह सोलर प्रोजेक्ट प्रदेश में स्थापित हो रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में इस परियोजना पर विशेष बैठक भी हुई थी और अब यह प्रोजेक्ट जल्द ही धरातल पर उतरने वाला है।
ऊर्जा मंत्री ने स्पष्ट किया कि इस प्लांट से दिन में सौर ऊर्जा का उत्पादन किया जाएगा, वहीं बैटरी स्टोरेज की विशेष तकनीक से रात में भी बिजली उपलब्ध होगी। स्टोरेज की गई बिजली सुबह 2 घंटे और शाम 2 घंटे तक आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कदम प्रदेश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देगा।
श्री शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नवकरणीय ऊर्जा मिशन के अनुरूप यह परियोजना प्रदेश को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि मुरैना सोलर पार्क से जहां प्रदेशवासियों को सस्ती और सतत बिजली उपलब्ध होगी, वहीं यह प्रोजेक्ट आने वाले समय में उद्योगों और कृषि क्षेत्र की ऊर्जा आवश्यकताओं को भी पूरा करेगा।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस अनूठी परियोजना से मध्यप्रदेश न केवल सौर ऊर्जा उत्पादन में अग्रणी बनेगा, बल्कि हरित ऊर्जा के क्षेत्र में एक आदर्श राज्य के रूप में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएगा।

10वीं-12वीं बोर्ड के विद्यार्थियों को द्वितीय अवसर परीक्षा का मिलेगा मौका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भावुक हुए पीएम मोदी: 'माताओं-बहनों से मांगी माफी, बोले- मेरे लिए देशहित सर्वोपरि'
पश्चिम बंगाल में भाजपा के समर्थन में उतरे डॉ. मोहन यादव, जनसभा को किया संबोधित
राहुल गांधी की 6 गारंटियां: तमिलनाडु की महिलाओं और छात्रों को हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये।