भोपाल 04अक्टूबर/माँ कामाख्या देवी के आशीर्वाद से ही जीवन में ऊर्जा, शांति और सकारात्मकता का होता है संचार मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सपत्निक गुवाहाटी स्थित माँ कामाख्या देवी मंदिर में किया दर्शन,देशवासियों, मध्यप्रदेश और असम की उन्नति व सुख-समृद्धि हेतु की प्रार्थना,कामाख्या शक्ति पीठ को आस्था, श्रद्धा और शक्ति का प्रतीक बताया,राष्ट्र की निरंतर प्रगति व एकता-अखंडता की मंगलकामना की।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सपत्निक गुवाहाटी स्थित शक्ति पीठ माँ कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने इसे जीवन का परम सौभाग्य बताते हुए कहा कि माँ कामाख्या देवी के आशीर्वाद से ही जीवन में ऊर्जा, शांति और सकारात्मकता का संचार होता है।
डॉ. मोहन यादव ने पूजा-अर्चना के दौरान माँ कामाख्या देवी से समस्त देशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और निरंतर प्रगति की प्रार्थना की। उन्होंने विशेष रूप से मध्यप्रदेश एवं असम राज्य की खुशहाली, विकास और उन्नति की मंगलकामना भी की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक परंपरा में शक्ति पीठों का विशेष स्थान है और माँ कामाख्या देवी का यह धाम आस्था, श्रद्धा और शक्ति का केंद्र है। उन्होंने विश्वास जताया कि माँ का आशीर्वाद हम सभी के जीवन को सफल बनाएगा और समाज को एकजुट कर राष्ट्र को नई दिशा देगा।

राशिफल 21 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद