भोपाल 05अक्टूबर/गुवाहाटी में मुख्यमंत्री का ऊर्जावान संबोधन, निवेशकों ने दिखाई मध्यप्रदेश में निवेश में रुचि
मुख्यमंत्री का ऊर्जा के क्षेत्र में जादुई भाषण, निवेशकों ने दिखाई निवेश में रूचि।
असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित “इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज इन मध्यप्रदेश” सत्र में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन ऊर्जा और आत्मनिर्भरता का सशक्त संदेश बन गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवेशकों को संबोधित करते हुए गर्वपूर्वक कहा यह हमारे लिए गौरव की बात है कि आज दिल्ली की मेट्रो भी मध्यप्रदेश की बिजली से चल रही है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन हुए हैं, सौर (Solar) और पवन (Wind) ऊर्जा से बड़े पैमाने पर बिजली उत्पादन, नीमच में अत्याधुनिक पंप हाइड्रो प्रोजेक्ट का निर्माण,ओंकारेश्वर डैम पर लगाई गई फ्लोटिंग सोलर प्लेट्स से स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन,जल के ऊपर और नीचे दोनों माध्यमों से बिजली उत्पादन की क्षमता।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश ने ऊर्जा के क्षेत्र में तकनीकी नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता का अद्भुत संतुलन स्थापित किया है। डॉ. मोहन यादव के इस प्रेरणादायक और जादुई भाषण ने गुवाहाटी के निवेशकों को गहराई से प्रभावित किया। उन्होंने न केवल मध्यप्रदेश की ऊर्जा क्षमता को समझा बल्कि उसमें अपना भविष्य और अवसर भी देखा।कार्यक्रम के बाद कई निवेशक आगे आए, मुख्यमंत्री डॉ. यादव से वन-टू-वन चर्चा की, और ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की अपनी रुचि व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने निवेशकों के दृष्टिकोण को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें भरोसा दिलाया कि मध्यप्रदेश में ऊर्जा निवेश के लिए हर संभावित सुविधा और स्थिर नीति उपलब्ध है। डॉ. यादव का संदेश स्पष्ट था कि मध्यप्रदेश सिर्फ ऊर्जा में आत्मनिर्भर नहीं, बल्कि देश को शक्ति देने वाला राज्य है। साथ ही असम में 52 शक्तिपीठों में से एक माता कामाख्या देवी का स्थान होने के कारण यह प्रदेश धार्मिक दृष्टि से मध्य प्रदेश को आध्यात्मिक रूप से असम से जोड़ता है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि मध्य प्रदेश और असम एक दूसरे के पूरक राज्य है। ऊर्जा से लेकर पर्यटन, वन्यजीव से लेकर उद्योग तक हर क्षेत्र में साझेदारी के नए आयाम स्थापित करने का समय आ गया है।

सत्ता के लिए बगावत, फिर खुद बने CM—भास्कर राव का निधन
हार्दिक और क्रुणाल के बीच सबकुछ सामान्य, आरसीबी स्टार ने सोशल मीडिया कयासों को किया क्लीन बोल्ड।
नेपाल में हंगामा, PM के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन