भोपाल 09अक्टूबर/विश्वशांति की नगरी माउंट आबू में राजयोगी बी.के. बृजमोहन भाई जी को 12 अक्टूबर को भावभीनी श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि समारोह में आध्यात्मिक अनुभव का अद्भुत दर्शन संस्थान की परंपरा के अनुसार, जब कोई दिव्य आत्मा देह त्याग करती है, तो ब्रह्मलोक से विशेष आत्माएं पृथ्वी पर अवतरित होकर उस आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करती हैं, ब्रह्मलोक से आएंगी दिव्य आत्माएं, विश्व की 800 करोड़ आत्माओं को शांति संदेश।
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, माउंट आबू ,जो विश्वभर में “शांति, योग और अध्यात्म” का प्रतीक है। 12 अक्टूबर को बनेगा उस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी जब विश्व की 800 करोड़ आत्माओं को मार्गदर्शन देने वाले, संस्थान के महासचिव और वरिष्ठ राजयोगी बी.के. बृजमोहन भाई जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए विश्वभर के साधक, संत, राजनेता, दूतावास प्रतिनिधि और समाजसेवी एकत्र होंगे।
राजयोगी बृजमोहन भाई जी ने 9 अक्टूबर 2025 को प्रातः 10:25 बजे अपनी देह का त्याग किया। उन्होंने अपने जीवन के प्रत्येक क्षण को निष्काम सेवा, पवित्रता और ईश्वरीय योग के माध्यम से मानवता के कल्याण हेतु समर्पित किया। महासचिव, प्रवक्ता, और संस्थान के वैश्विक प्रतिनिधि के रूप में उन्होंने ब्रह्माकुमारीज की शिक्षाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित किया।
ब्रह्मलोक से आएंगी दिव्य आत्माएं,श्रद्धांजलि समारोह में आध्यात्मिक अनुभव का अद्भुत दर्शन संस्थान की परंपरा के अनुसार, जब कोई दिव्य आत्मा देह त्याग करती है, तो ब्रह्मलोक से विशेष आत्माएं पृथ्वी पर अवतरित होकर उस आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करती हैं। 12 अक्टूबर के इस श्रद्धांजलि समारोह में भी,अनेक राजयोगिनीयो और राजयोगीयो की आत्माएं शांतिवन परिसर में व्याप्त होने वाली है। पूर्व की भांति पधारे अतिथिगणो ने जो अनुभूतियां, दिव्य प्रकाश और शांति की तरंगें पूरे शांतिवन परिसर में व्याप्त हुई थी अनुभव किया था। 12 अक्टूबर को भी अनुभव कर सकेंगे।
संस्थान के वरिष्ठ राजयोगियों ने बताया कि यह परंपरा आत्मा की अमरता और ईश्वरीय ऊर्जा के पुनः संकल्प की प्रतीक है, जो विश्वशांति के कार्य में निरंतर योगदान देती है।
ग्लोबल सबमिट एवं श्रद्धांजलि समारोह विश्व मंच पर भारत का आध्यात्मिक नेतृत्व:12 अक्टूबर को शांतिवन परिसर में आयोजित इस ग्लोबल सबमिट एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि, शिक्षाविद, धार्मिक संत, और समाजसेवी उपस्थित हैं। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण Doordarshan, Sanskar, Aastha, Zee News, Aaj Tak, और ANI सहित अनेक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय चैनलों पर किया जा रहा है।
राजयोगी बृजमोहन भाई जी की विरासत प्रेरणा और प्रकाश का अखंड स्रोत,बृजमोहन भाई जी ने सिखाया “राजयोग केवल ध्यान नहीं, बल्कि जीवन के हर कर्म में ईश्वरीय गुणों का समावेश है।” उनकी शिक्षाएं आज भी लाखों साधकों के जीवन में मार्गदर्शक दीपक बनकर प्रकाशमान हैं। उनके प्रवचन और ग्रंथ आने वाली पीढ़ियों के लिए आध्यात्मिक विकास की प्रेरणा रहेंगे।
श्रद्धांजलि सहित,ओम् शान्ति “यह यात्रा केवल श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि आत्मा के शाश्वत संबंध को स्मरण करने और विश्वशांति के नए संकल्प को जागृत करने का अवसर है।”
ईश्वरीय सेवा में: राजयोगिनी बी.के. मोहिनी दीदी — मुख्य प्रशासनिका,राजयोगिनी बी.के. जयंती दीदी — अतिरिक्त मुख्य प्रशासनिका,राजयोगी बी.के. मृत्यंजय भाई — अतिरिक्त मुख्य सचिव,राजयोगिनी बी.के. मुन्नी दीदी — संयुक्त प्रशासनिका,राजयोगिनी बी.के. आशा दीदी — दिल्ली जोन डायरेक्टर, राजयोगिनी बी.के. निर्मला दीदी —प्रभारी भोपाल जोन डायरेक्टर।

बयान पर नहीं थम रहा विवाद, BJP ने EC के सामने रखा मुद्दा
इंतजार खत्म! यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल शाम 4 बजे जारी
होमस्टे में अपराध: विदेशी महिला को नशीला ड्रिंक देकर दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचे आरोपी
IPL 2026: तिलक वर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, गेल और डिविलियर्स के खास क्लब में मारी एंट्री।