भोपाल 19अक्टूबर/लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई
दीपावली का पर्व अंधकार से प्रकाश और असमानता से समरसता की ओर बढ़ने का संदेश देता है ,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाएं हो रहीं सुदृढ़ राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल।
मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर, निराशा से आशा की ओर और असमानता से समरसता की ओर बढ़ने का प्रेरक संदेश देता है।
राज्य मंत्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
श्री पटेल ने प्रदेशवासियों से अपील की कि दीपावली का यह पर्व केवल घर-आँगन की रौनक तक सीमित न रहे, बल्कि समाज के हर वर्ग तक खुशियों की रोशनी पहुँचे। उन्होंने कहा कि दीप जलाने का अर्थ केवल अंधकार मिटाना नहीं, बल्कि आशा, सहयोग और विकास के दीप प्रज्ज्वलित करना है।
राज्य मंत्री पटेल ने प्रदेश के नागरिकों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि दीपों की यह पावन ज्योति हमारे राज्य और देश को नई ऊँचाइयों पर ले जाए, और सबके जीवन में नई ऊर्जा, प्रेरणा और उम्मीदों का संचार करे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है। राज्य सरकार आमजन की स्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है, ताकि हर नागरिक तक बेहतर उपचार और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँच सकें।

देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त
10वीं-12वीं बोर्ड के विद्यार्थियों को द्वितीय अवसर परीक्षा का मिलेगा मौका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भावुक हुए पीएम मोदी: 'माताओं-बहनों से मांगी माफी, बोले- मेरे लिए देशहित सर्वोपरि'
पश्चिम बंगाल में भाजपा के समर्थन में उतरे डॉ. मोहन यादव, जनसभा को किया संबोधित