भोपाल 19अक्टूबर/स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित कीं
स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने नागरिकों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा है कि दीपावली पर्व हमारी सुख-समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों से पावन पर्व दीपावली को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाये जाने का नागरिकों से आग्रह किया है।
मंत्री श्री सिंह ने कहा कि राज्य सरकार स्कूल शिक्षा के गुणात्मक सुधार के लिये लगातार प्रयासरत है। उन्होंने राज्य सरकार के इस प्रयास में जनता की ओर से भी सक्रिय सहयोग किये जाने का आग्रह किया है।
मुकेश मोदी/बीके इंजी नरेश बाथम

देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त
10वीं-12वीं बोर्ड के विद्यार्थियों को द्वितीय अवसर परीक्षा का मिलेगा मौका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भावुक हुए पीएम मोदी: 'माताओं-बहनों से मांगी माफी, बोले- मेरे लिए देशहित सर्वोपरि'
पश्चिम बंगाल में भाजपा के समर्थन में उतरे डॉ. मोहन यादव, जनसभा को किया संबोधित