मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर जिले के हातौद स्थित रेशम केंद्र खजुरिया गौशाला में विधि-विधान से गोवर्धन पर्व की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने गौमाता की परिक्रमा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सनातन संस्कृति की पवित्र धारा को प्रवाहित करने के लिए अनेक प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे जन्म को सार्थक बनाने के लिए परमात्मा ने गौ माता का आशीर्वाद हमें दिया है, जो अपने बच्चों के साथ-साथ मानवता का भी पालन-पोषण करती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवंश और मनुष्य वंश एक-दूसरे के पूरक हैं, दोनों के बिना जीवन की कल्पना अधूरी है। उन्होंने कहा कि पहले के समय में कुपोषण जैसी कोई समस्या नहीं थी क्योंकि प्रत्येक घर में गौ माता होती थी, और उनके दूध-घी से परिवार स्वस्थ रहता था। गाय का दूध, घी और पंचगव्य हमारे शरीर के साथ-साथ मन को भी शुद्ध करता है।

डॉ. यादव ने कहा कि “गौ माता का कवच ही हमारे जीवन की सुरक्षा करता है”। उन्होंने यह भी कहा कि समाज और सरकार मिलकर ऐसी व्यवस्था करें जिससे हर गौशाला एक “गौ मंदिर” के रूप में दिखाई दे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के हातौद में रेशम केंद्र खजूरिया गौशाला में गोवर्धन पूजा के दौरान गौवंश का पूजन कर उन्हें दुलार किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर इंदौर में गोवर्धन पूजा के सफल आयोजन पर सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के हातौद में रेशम केंद्र खजूरिया गौशाला में गोवर्धन पूजा के दौरान लगाई गई प्रदर्शनी में गोबर से बनी वस्तुओं का अवलोकन किया।।

कार्यक्रम में स्थानीय शासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सिंचाई मंत्री तुलसीराम सिलावट, सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह आयोजन प्रदेश की गौसंवर्धन भावना और सनातन संस्कृति के प्रति आस्था का जीवंत प्रतीक बना।

न्यूज़ सोर्स : mp1news Bhopal