भोपाल 28अक्टूबर/मुख्यमंत्री ने दीपावली मिलन समारोह में दी मीडिया प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं कहा मीडिया लोकतंत्र की मजबूत कड़ी
मुख्यमंत्री निवास परिसर में मीडिया प्रतिनिधियों से दीपावली मिलन समारोह में भेंट की, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समस्त पत्रकारों को बधाई और मंगलकामनाएं दीं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित दीपावली मिलन समारोह में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, सोशल और डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधियों से आत्मीय भेंट की और सभी को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जो समाज में जनजागरूकता, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व की भावना को सशक्त करता है। उन्होंने कहा कि मीडिया के बिना सुशासन की कल्पना अधूरी है। राज्य सरकार जनता से जुड़े हर कार्य में पारदर्शिता और संवाद को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है, जिसमें मीडिया की भूमिका अहम है।

मुख्यमंत्री ने उपस्थित पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास कार्यों, योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाने में मीडिया ने हमेशा जिम्मेदारी और निष्पक्षता का परिचय दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार मीडिया प्रतिनिधियों के कल्याण और सुविधाओं के लिए संवेदनशील है और सकारात्मक संवाद की परंपरा को और मजबूत किया जाएगा।
दीपावली मिलन समारोह में वरिष्ठ विधायक एवं मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मध्य प्रदेश की मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल तथा जनसंपर्क आयुक्त दीपक सक्सेना सहित जन-संपर्क के सभी अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सौहार्द, उत्साह और अपनत्व का माहौल देखने को मिला।
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि दीपावली प्रकाश, सत्य और सद्भाव का पर्व है। आइए हम सब मिलकर प्रदेश को विकास, शांति और समृद्धि के प्रकाश से आलोकित करें।

आज से बदल गया आपका वित्तीय और डिजिटल अनुभव: 1 अप्रैल के 10 अहम नियम
LPG को लेकर राहत: भोपाल में बुकिंग कम हुई, कालाबाजारियों पर ताबड़तोड़ एक्शन
ड्रॉपआउट रोकने की पहल: मध्यप्रदेश में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत
1 अप्रैल से झटका: तेल कंपनियों ने बढ़ाए LPG सिलेंडर के रेट