भोपाल 20नवम्बर/अमर शहादत को नमन: नक्सल उन्मूलन के संकल्प के साथ आगे बढ़ेगा मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. यादव
परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता और छोटे भाई को बनाएंगे सब-इंस्पेक्टर,अमर शहीद आशीष शर्मा की शहादत पर पूरे प्रदेश को गर्व:मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नक्सली मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हॉक फोर्स के निरीक्षक, नरसिंहपुर के बहादुर जवान अमर शहीद इंस्पेक्टर आशीष शर्मा की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर ढाँढस बंधाया और कहा कि “शहीद आशीष शर्मा का बलिदान केवल परिवार का नहीं, पूरे राष्ट्र का गर्व है।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल उन्मूलन के राष्ट्रीय अभियान में इंस्पेक्टर आशीष शर्मा का सर्वोच्च बलिदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और देश की सुरक्षा एजेंसियाँ नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं, और ऐसे वीर सपूतों का साहस इस अभियान को नई ऊर्जा देता है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि शहीद आशीष शर्मा को कर्तव्यपरायणता, अदम्य साहस और असाधारण बहादुरी के लिए भारत सरकार द्वारा दो बार वीरता पदक से सम्मानित किया गया था। उन्होंने कहा—“इतिहास उनकी बहादुरी को स्वर्ण अक्षरों में लिखेगा। प्रदेश उनकी शहादत को नमन करता है और उनके परिवार के साथ दृढ़ता से खड़ा है।”
डॉ. यादव ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार शहीद के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करेगी तथा प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत करते हुए नक्सलियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐसे वीर जवानों के साहस से ही देश की सुरक्षा चट्टान की तरह मजबूत रहती है।
शहीद इंस्पेक्टर आशीष शर्मा को श्रद्धांजलि देने के साथ मुख्यमंत्री ने नक्सल उन्मूलन के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि “हमारा हर कदम शहीदों के सम्मान और देश की सुरक्षा के लिए समर्पित है।”
शहीद के अंतिम संस्कार में मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मंत्री उदय प्रताप सिंह, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, पूर्व सांसद कैलाश सोनी, पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पुलिस महकमे के वरिष्ठ अधिकारी, हॉक फोर्स के जवान और बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।

कूनो नेशनल पार्क-चीतों का नया घर ही नहीं, अब सफल ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
“सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा