बड़े स्टेशनों पर स्क्रीन लगाई जाएंगी, अब प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे ट्रेन की रीयल टाइम लोकेशन
प्रयागराज | आपकी ट्रेन कहां है, वह गंतव्य स्टेशन पर तक कब पहुंचेंगी, वह समय पर चल रही है या नहीं आदि जानकारी रेल यात्रियों को उनके मोबाइल पर रेलवे के तमाम एप या स्टेशनों के पूछताछ केंद्र से ही मिलती है। आने वाले दिनों में अब यही सुविधा प्रयागराज समेत देश के प्रमुख स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर भी मिलेगी। यह संभव होगा ऑटोमेटेड पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम (एपीआईएस) से। इसकी मदद से ट्रेन आने के चार घंटे पहले से ही मिनट टू मिनट अपडेट जानकारी प्लेटफॉर्म पर लगी स्क्रीन से मिलती रहेगी।
यह स्क्रीन लग जाने के बाद यात्रियों को प्लेटफॉर्म या प्रतीक्षालय में बैठे-बैठे ही उनकी ट्रेन का रनिंग स्टेटस दिखता रहेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए ऑटोमेटेड पैसेंजर इनफॉर्मेशन सिस्टम (एपीआईएस) की शुरुआत उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, आगरा कैंट, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, मथुरा जंक्शन, ग्वालियर, अलीगढ़ जंक्शन व उत्तर रेलवे के वाराणसी कैंट, लखनऊ, बरेली जंक्शन, मुरादाबाद जंक्शन, मेरठ सिटी, सहारनपुर आदि स्टेशनों से होगी।
अभी पायलट प्रोजेक्ट के रूप में एपीआईएस छत्तीसगढ़ के रायपुर स्टेशन पर शुरू किया जा रहा है। इसके बाद देश के अन्य प्रमुख स्टेशनों पर इसे लगाया जाएगा। इसके तहत प्लेटफॉर्म पर एक स्क्रीन लगाई जाएगी। पीआईएस में सिम आधारित इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ यह स्क्रीन सेंटर फॉर रेलवे इनफॉर्मेशन सिस्टम (क्रिस) के सर्वर से जुड़ी होगी।
ट्रेन का लाइव स्टेटस प्लेटफॉर्म पर लगी स्क्रीन पर दिखता रहेगा। ट्रेन कितने बजे आएगी। किस प्लेटफॉर्म पर इसका आगमन-प्रस्थान होगा। वह कितनी लेट चल रही है। यह जानकारी भी स्क्रीन पर आती रहेगी। इंजन के पीछे कोचों का क्रम कैसा रहेगा आदि जानकारी भी यात्रियों को स्क्रीन पर उपलब्ध होगी। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में एपीआईएस का प्रयोग होगा। इसके बाद देश के अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है |

अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता