मक्का किसानों पर गहराता संकट समर्थन मूल्य से आधे दाम पर फसल बेचने को मजबूर किसान
मुख्यमंत्री से ‘भावान्तर/बोनस सहायता’ की मांग तेज।
संदीप रघुवंशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा किसान मोर्चा, मप्र एवं प्रभारी नरसिंहपुर जिला भाजपा किसान मोर्चा ने छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, जबलपुर सहित पूरे संभाग के मक्का उत्पादक किसानों की ओर से मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को सादर ‘जय श्री राम, जय बलराम’ कहते हुए एक महत्वपूर्ण निवेदन प्रेषित किया है।
निवेदन में बताया गया है कि—
* इस वर्ष प्रदेश में मक्का उत्पादक किसानों पर गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।
* समर्थन मूल्य ₹2400 प्रति क्विंटल तय है, लेकिन बाजार में किसानों को सिर्फ ₹1200 से ₹1700 प्रति क्विंटल के बीच ही दाम मिल पा रहे हैं।
* किसानों को अपनी लागत तक नहीं निकल पा रही, जिसके कारण बड़ी संख्या में किसान आधी फसल औने–पौने दामों पर बेचने को मजबूर हो गए हैं।
* लगातार गिरते भावों के कारण किसानों की माली हालत अत्यंत दयनीय हो चुकी है और अगली फसल लगाने के लिए भी वे पूंजी जुटाने को मोहताज हैं।
* वर्तमान बाजार परिस्थिति को देखते हुए निकट भविष्य में भाव बढ़ने की भी कोई संभावना दिखाई नहीं दे रही, जिससे संकट और गहरा रहा है।
इन्हीं स्थितियों को ध्यान में रखते हुए संदीप रघुवंशी ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि—
1. प्रदेश के मक्का किसानों की वास्तविक स्थिति का तत्काल मूल्यांकन करवाया जाए।
2. किसानों की समस्या पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए राहत के लिये ठोस कदम उठाए जाएं।
3. प्रभावित किसानों को सोयाबीन उत्पादक किसानों की तर्ज पर ‘भावान्तर भुगतान सहायता’ प्रदान करने पर विचार किया जाए।
4. अथवा गेहूँ उपज की तरह क्विंटल आधारित ‘बोनस राशि’ जारी कर किसानों को राहत दी जाए, जिससे उन्हें वर्तमान आर्थिक दबावों से उबरने में मदद मिल सके।
रघुवंशी ने कहा कि मक्का किसानों का संकट सिर्फ आर्थिक नहीं, बल्कि उनकी आजीविका और आगामी फसली चक्र पर प्रत्यक्ष असर डालने वाला है। ऐसे में समय पर राहत प्रदेश सरकार के लिए किसान हितैषी निर्णय सिद्ध होगी।
प्रतिलिपि प्रेषित—
1. माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, भारत सरकार, नई दिल्ली
2. माननीय श्री राजकुमार चहर, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा, नई दिल्ली
3. माननीय श्री अदल सिंह कंसाना, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री, मध्यप्रदेश
4. माननीय श्री जयपाल सिंह चावड़ा, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल 12अप्रैल/मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विज्ञान मंथन यात्रा 2025-26 के पोस्टर का किया विमोचन
भोपाल 12अप्रैल/मुख्यमंत्री ने सीहोर जिले के आष्टा में लाड़ली बहनों के खातों में 35 वीं किश्त, 1836 करोड़ सिंगल क्लिक से कियेअंतरित
भोपाल 11अप्रैल/मुख्यमंत्री डॉ यादव ने टीटी नगर दशहरा मैदान में नव वर्ष मेले को किया संबोधित
भोपाल 11अप्रैल/उन्नत कृषि महोत्सव 2026 में जाफराबादी भैंस बनी पशुपालकों, किसानों का मुख्य आकर्षण डॉ. पी.एस. पटेल