भोपाल 14दिसम्बर/17 दिसंबर मध्य प्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय अष्टम सत्र, दिसंबर सत्र के मीडिया प्रवेश पत्र ही रहेंगे मान्य
मध्य प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का एक दिवसीय अष्टम सत्र बुधवार, दिनांक 17 दिसंबर 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। यह सत्र राज्यपाल महोदय के अनुमोदन के पश्चात आहूत किया गया है। विधानसभा सचिवालय द्वारा सत्र की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, वहीं सुरक्षा और व्यवस्थागत पहलुओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विधानसभा भोपाल के मीडिया प्रमुख महावीर सिंह ने मीडिया संस्थानों एवं प्रतिनिधियों के लिए आवश्यक सूचना जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि दिसंबर सत्र 2025 (दिनांक 1 दिसंबर से 5 दिसंबर 2025) के लिए जिन मीडिया संस्थानों एवं पत्रकार प्रतिनिधियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे, वही प्रवेश पत्र दिनांक 17 दिसंबर 2025 को आयोजित एक दिवसीय सत्र के लिए भी पूर्णतः मान्य रहेंगे। इसके लिए किसी नए प्रवेश पत्र की आवश्यकता नहीं होगी।
मीडिया प्रमुख ने बताया कि इस निर्णय से मीडिया प्रतिनिधियों को सुविधा मिलेगी तथा सत्र कवरेज में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। सभी मान्यता प्राप्त पत्रकार अपने पूर्व में जारी प्रवेश पत्र के साथ विधानसभा परिसर में प्रवेश कर सकेंगे और सत्र की कार्यवाही का सुचारु रूप से कवरेज कर पाएंगे।
विधानसभा सचिवालय ने यह भी अपील की है कि मीडिया प्रतिनिधि निर्धारित समय से पूर्व विधानसभा परिसर में उपस्थित रहें तथा सुरक्षा जांच एवं अन्य औपचारिकताओं का पालन करें। सत्र के दौरान विधानसभा की गरिमा एवं निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।
गौरतलब है कि एक दिवसीय अष्टम सत्र में राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। ऐसे में मीडिया की भूमिका को देखते हुए प्रवेश व्यवस्था को सरल बनाए रखने का यह निर्णय महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विधानसभा सचिवालय और मीडिया प्रबंधन की यह पहल पारदर्शिता और समन्वय को और मजबूत करेगी।
विधानसभा के मीडिया प्रमुख(सूचना अधिकारी) महावीर सिंह

राशिफल 20 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा