19दिसंबर मंत्री कंषाना की भोपाल के जनसंपर्क सभागार में पत्रकारवार्ता, दिए सभी पत्रकारों के सवालों के स्पष्ट जवाब
“बीज की शुद्धता से किसान की समृद्धि तक कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने बताए प्रमाणन के मानक, भ्रष्टाचार पर भी दिया स्पष्ट संदेश”,मंत्री कंषाना ने दिए सभी पत्रकारों के सवालों के स्पष्ट जवाब,मंत्री कंसाना ने पत्रकार द्वारा बीज प्रमाणिकता पर पूछे गए प्रश्न का दिया स्पष्ट जबाब।
मध्य प्रदेश सरकार के विकास और सेवा के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में विगत दो वर्षों की कृषि उपलब्धियों, नवाचारों और आगामी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान पत्रकारों ने प्रदेश में बीजों की प्रमाणिकता और बीज वितरण प्रणाली में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार को लेकर सवाल उठाए।
पत्रकार के प्रश्न के उत्तर में कृषि मंत्री ने स्पष्ट किया कि बीज किसानों की आय और उत्पादन का मूल आधार है, इसलिए इसकी गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ स्थानों पर बीज वितरण और आपूर्ति श्रृंखला में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई हैं, जिन पर सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है। मंत्री ने कहा कि दोषी अधिकारियों, बीज विक्रेताओं और एजेंसियों के खिलाफ विभागीय जांच के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मंत्री कंषाना ने बीज प्रमाणित करने की विधि की जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश में बीज प्रमाणन की प्रक्रिया पूरी तरह वैज्ञानिक और बहु-स्तरीय है। सबसे पहले बीज उत्पादक खेत का पंजीकरण किया जाता है। इसके बाद फसल की विभिन्न अवस्थाओं में निरीक्षण किया जाता है, ताकि किस्म की शुद्धता, रोग-मुक्तता और मानकों का पालन सुनिश्चित हो सके। कटाई के बाद बीज का नमूना प्रयोगशाला में भेजा जाता है, जहां अंकुरण क्षमता, नमी और शुद्धता की जांच होती है। सभी मानकों पर खरा उतरने के बाद ही बीज को प्रमाणन टैग जारी किया जाता है।
उन्होंने बताया कि सरकार डिजिटल ट्रैकिंग, क्यूआर कोड और ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से बीज की पूरी आपूर्ति श्रृंखला को पारदर्शी बना रही है, ताकि किसानों को प्रमाणित और गुणवत्तापूर्ण बीज ही मिले। आगामी योजनाओं के तहत बीज परीक्षण प्रयोगशालाओं का आधुनिकीकरण, फील्ड निरीक्षण की संख्या में वृद्धि और किसानों को बीज पहचान की जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।
कृषि मंत्री कंषाना ने दो टूक कहा कि “बीज में भ्रष्टाचार किसान के भविष्य से खिलवाड़ है, इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

18% वोटिंग के बीच शुवेंदु की चेतावनी—परिवर्तन नहीं तो सनातन खतरे में
आज का पंचांग