दिल्ली में भोपाल के ब्रह्माकुमार आशीष भाई “स्वर्ण भारत सम्मान 2025”से सम्मानित
राजयोग भवन भोपाल से संबद्ध ब्रह्माकुमार आशीष भाई,समाज सेवा और आध्यात्मिक योगदान को मिली राष्ट्रीय पहचान।
राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित "कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया" स्थित डिप्टी स्पीकर हॉल एनेक्सी, रफी मार्ग में "इंडिया प्राउड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (IPBR)" द्वारा आयोजित भव्य “स्वर्ण भारत सम्मान 2025” पुरस्कार समारोह में भोपाल निवासी एवं ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय संस्थान, राजयोग भवन भोपाल से संबद्ध ब्रह्माकुमार आशीष भाई को उनके विशिष्ट कार्यों, समाज सेवा, प्रेरणादायक उपलब्धियों तथा राष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाने वाले योगदान के लिए सम्मानित किया गया।यह समारोह सामाजिक, धार्मिक, व्यावसायिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सीए शंकर अंदानी (अध्यक्ष, ईसीसीआई), श्री भानी राम जी मंगला (सीता ट्रस्ट एवं पूर्व अध्यक्ष, गौ सेवा आयोग, हरियाणा सरकार), श्री सुग्रीव शर्मा (सीईओ, गुरु महादेव रियल एस्टेट प्रा. लि.), आचार्य डी. पी. शास्त्री (धर्म गुरु), आचार्य साहू किशोर जैन ‘सफ़र’ (ज्योतिष–वास्तु चक्रवर्ती समर्थ) तथा आचार्य डॉ. सचिन लोहिया (प्रख्यात ज्योतिषाचार्य) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान ब्रह्माकुमार आशीष भाई को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि ब्रह्माकुमार आशीष भाई का जीवन अनुशासन, सेवा, संकल्प, आध्यात्मिक चेतना और सकारात्मक ऊर्जा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने समाज में नैतिक मूल्यों के प्रसार, आध्यात्मिक जागरूकता, तनावमुक्त जीवन शैली और मानव कल्याण के लिए किए गए उनके सतत प्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना की।अतिथियों ने यह भी कहा कि ब्रह्माकुमार आशीष भाई ने अपने कार्यों के माध्यम से न केवल भोपाल और मध्यप्रदेश बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर आध्यात्मिक भारत की सशक्त छवि प्रस्तुत की है। उनके योगदान से युवा वर्ग, समाजसेवी संगठन और आम नागरिक प्रेरणा ले रहे हैं।कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अभिनंदन किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। समारोह का सफल संचालन एवं समन्वय कपिल साहू द्वारा किया गया।
यह सम्मान ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय संस्थान, राजयोग भवन भोपाल के साथ-साथ पूरे भोपाल एवं मध्यप्रदेश के लिए गर्व और गौरव का विषय है, जिसने एक बार फिर सिद्ध किया कि सेवा, साधना और सकारात्मक सोच से राष्ट्रीय पहचान बनाई जा सकती है।

काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट