अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार सामाजिक न्याय आयोग (IHRSJC) द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित सम्मान समारोह 2025 का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन 25 दिसंबर 2025, गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के शुभ अवसर पर राजस्थान की गुलाबी नगरी जयपुर में संपन्न हुआ। यह आयोजन राज आंगन रिसोर्ट, महाराजा किशन सिंह नगर, सीताराम विहार, पत्रकार कॉलोनी, मानसरोवर, जयपुर में अनुशासित वातावरण में आयोजित किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित समारोह में IHRSJC के माननीय राष्ट्रीय गवर्निंग बोर्ड के पदाधिकारी, देश-विदेश की जानी-मानी दिग्गज हस्तियां, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, सेवानिवृत्त आईएएस-आईपीएस अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं सेलिब्रिटीज़ की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

समारोह में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, राजयोग भवन, अरेरा कॉलोनी, भोपाल से जुड़े ब्रह्माकुमार आशीष भाई (आशीष कुमार सोनी) को उनके उत्कृष्ट सामाजिक, मानवीय एवं सार्वजनिक सेवा कार्यों के लिए “इंटरनेशनल प्रेस्टीजियस अवार्ड 2025” एवं IHRSJC इंटरनेशनल वेस्ट आर्टिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके द्वारा समाज हित, मानव कल्याण, सार्वजनिक सेवा तथा महामारी के कठिन दौर में किए गए निःस्वार्थ सेवा कार्यों के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बेरवा जी उपस्थित रहे, जबकि वरिष्ठ अतिथि के रूप में आसपुर विधायक श्री उमेश डामोर जी ने समारोह की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. संतोष बजाज, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय गवर्नेंस बोर्ड, IHRSJC द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री राम जी बेरवा (जयपुर, राजस्थान) की भी विशेष उपस्थिति रही।

अपने प्रेरणादायी संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष बजाज ने कहा कि यह समारोह मानव अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सामाजिक न्याय की दिशा में किए जा रहे ठोस प्रयासों को सम्मानित करने का एक सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरस्कार 2025 के अंतर्गत ब्रह्माकुमार आशीष भाई को वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाशाली व्यक्ति के रूप में चयनित किया गया है। समाज सेवा, मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पण, निष्ठा और निरंतर सक्रियता उन्हें एक आदर्श समाजसेवी बनाती है। सम्मान प्राप्ति के पश्चात राजयोग भवन, भोपाल में हर्ष एवं उल्लास का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी निर्मला बहन, शैलजा बहन, पंचशीला बहन, नीतू बहन, रीना बहन, ज्योति बहन, ब्रह्माकुमार दीपेन्द्र भाई, राम भाई, सुधीर भाई, धर्मेन्द्र भाई सहित समस्त भाई-बहनों ने आशीष भाई को हार्दिक बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दीं।

यह सम्मान न केवल ब्रह्माकुमार आशीष भाई के लिए, बल्कि भोपाल, मध्यप्रदेश एवं संपूर्ण ब्रह्माकुमारी परिवार के लिए गौरव का विषय है।

न्यूज़ सोर्स : mp1news Bhopal