भोपाल 09जनवरी/सोमनाथ स्वाभिमान पर्व–2026, सहस्त्र संकल्प यात्रा से गूंजेगा राष्ट्र, 1000 वर्षों की आस्था को नमन
11 जनवरी को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सोमनाथ मंदिर में होगा ऐतिहासिक आयोजन, वर्षभर चलेंगे स्वाभिमान पर्व के कार्यक्रम,इसके पश्चात 11 जनवरी को माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सोमनाथ मंदिर में “सहस्त्र संकल्प यात्रा” का आयोजन होगा। इसी अवसर पर वर्षभर मनाए जाने वाले सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की औपचारिक घोषणा की जाएगी।
सोमनाथ मंदिर पर जनवरी 1026 में गजनी के महमूद द्वारा किए गए बर्बर आक्रमण के "1000 वर्ष" वर्ष 2026 में पूर्ण हो रहे हैं। यह आक्रमण केवल एक मंदिर पर नहीं, बल्कि भारत की आस्था, संस्कृति और सभ्यता पर किया गया था। इसके बावजूद सोमनाथ मंदिर एक हजार वर्षों की सहनशीलता, पुनरुत्थान और निरंतरता का प्रतीक बनकर आज भी अपने गौरव के साथ खड़ा है। इसी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में वर्ष 2026 को “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। यह पर्व सोमनाथ की अखंड चेतना, राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक आत्मगौरव को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा।
उल्लेखनीय है कि तमाम आक्रमणों और विध्वंस के बाद सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण हुआ और 11 मई 1951 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की उपस्थिति में यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए पुनः खोला गया। वर्ष 2026 में मंदिर निर्माण के 75 वर्ष भी पूर्ण हो रहे हैं, जो इस आयोजन को और अधिक ऐतिहासिक बनाते हैं। 1026 का आक्रमण 8, 9 और 10 जनवरी तक चला था। इस स्मृति को जीवंत रखते हुए यह तय किया गया है कि 10 जनवरी को देशभर के शिवालयों में ॐकार मंत्र का सामूहिक जाप किया जाएगा। देशवासी इस जन-अभियान से जुड़कर पूजा, आरती और मंत्र-जप के माध्यम से सोमनाथ की अखंडता के लिए प्रार्थना और संकल्प करेंगे। इसके पश्चात 11 जनवरी को माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सोमनाथ मंदिर में “सहस्त्र संकल्प यात्रा” का आयोजन होगा। इसी अवसर पर वर्षभर मनाए जाने वाले सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की औपचारिक घोषणा की जाएगी।
इस महापर्व के सफल आयोजन हेतु पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं तथा समाज के सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वॉट्सऐप ग्रुप, कॉल सेंटर एवं ऑडियो ब्रिज के माध्यम से प्रदेश से बूथ स्तर तक व्यापक सूचना प्रसारित की जाएगी। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व–2026 न केवल इतिहास का स्मरण है, बल्कि भारत की उस अडिग आस्था का उत्सव है, जिसे कोई भी आक्रमण कभी समाप्त नहीं कर।

बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति