भोपाल 12जनवरी/मुख्यमंत्री डॉ. यादव का युवा उद्यमियों से संवाद,युवाओं से बनेगा आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश
नवाचार हमारे संस्कार,प्रदेश की स्टार्ट-अप नीति में सभी आवश्यकताओं और परिस्थितियों के अनुरूप व्यवस्थाएं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रवीन्द्र भवन में आयोजित दो दिवसीय मध्यप्रदेश स्टार्ट-अप समिट–2026 के अंतर्गत स्टार्ट-अप समिट में सहभागी युवा उद्यमियों से संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्यमिता, नवाचार और व्यापार भारतीय संस्कारों में रचे-बसे हैं। युवाओं की ऊर्जा, सोच और नवाचार ही आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश और विकसित भारत की नींव हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवाओं से सीधा संवाद करते हुए उनके स्टार्ट-अप विचारों, चुनौतियों और भविष्य की योजनाओं को सुना और राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि युवा देश को नई दिशा देते हैं और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए किए गए नवाचार ही सतत विकास का आधार बनते हैं। राज्य सरकार स्टार्ट-अप्स के लिए नीति, वित्त, मेंटरशिप और बाजार तक पहुंच सुनिश्चित कर रही है।
इस अवसर पर एमएसएमई विभाग और चार प्रमुख संस्थाओं—फेडरेशन ऑफ इंडिया एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (FIEO), सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, कार्वी स्टार्ट-अप लैब्स और स्टार्ट-अप मिडिल ईस्ट—के बीच दीर्घकालिक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इन समझौतों से स्टार्ट-अप्स को फंडिंग, वैश्विक नेटवर्किंग, निर्यात अवसर और तकनीकी मार्गदर्शन मिलेगा, मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत आज विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इको-सिस्टम बन चुका है और दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत शीघ्र ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।
प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी दी कि मध्यप्रदेश में 6500 से अधिक रजिस्टर्ड स्टार्ट-अप सक्रिय हैं, जिनमें 47 प्रतिशत का नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं—यह समावेशी उद्यमिता का सशक्त उदाहरण है। समिट का यह संवाद सत्र मध्यप्रदेश को नवाचार, निवेश और अवसरों का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा।

राशिफल 20 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा
सामूहिक विवाह समाज में समानता, सादगी और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का अनुकरणीय माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव