भोपाल 15जनवरी 2026/ वरिष्ठ पत्रकार एवं जनसेवक राधेश्याम अग्रवाल के 80 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण
जनसेवा और संवेदनशील पत्रकारिता के 80 स्वर्णिम वर्ष,वरिष्ठ जनसेवक एवं पत्रकार राधेश्याम अग्रवाल को पत्रकार साथियों का आत्मीय सम्मान। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में निवासरत जनसेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले परम आदरणीय वरिष्ठ पत्रकार एवं जनसेवक राधेश्याम अग्रवाल ने आज अपने जीवन के 80 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण किए। इस अवसर पर प्रदेश भर के पत्रकार साथियों ने उन्हें हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके अतुलनीय सामाजिक योगदान का आत्मीय सम्मान किया।
जनसेवक अग्रवाल का जीवन निस्वार्थ सेवा, मानवीय संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने अपने जीवन की एक अनूठी अवधारणा के रूप में उन सभी मृत व्यक्तियों के अंतिम संस्कार में उपयोग आने वाली सामग्री का सहयोग करना अपना संकल्प बनाया। यह सेवा न केवल सामाजिक समरसता का प्रतीक है, बल्कि मानवता के प्रति उनकी गहरी करुणा और संवेदनशील दृष्टिकोण को भी दर्शाती है। अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील क्षणों में पीड़ित परिवारों के लिए उनका सहयोग एक मौन सहारा बनकर सामने आया है।
पत्रकारिता के क्षेत्र में भी जनसेवकअग्रवाल ने सत्य, निष्पक्षता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए दशकों तक समाज की आवाज बुलंद की। उन्होंने कलम को केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि जनचेतना और जनसेवा का सशक्त औजार बनाया। उनके मार्गदर्शन में अनेक युवा पत्रकारों ने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता की दिशा पाई। 80वें जन्मदिन के पावन अवसर पर भोपाल में आयोजित आत्मीय सम्मान कार्यक्रम में पत्रकार साथियों ने उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर जनसेवा की कामना की। सभी ने एक स्वर में कहा कि राधेश्याम अग्रवाल जैसे व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जिनका जीवन सेवा, संस्कार और संवेदना का संगम है।
इस अवसर पर परमपिता परमात्मा शिव बाबा से प्रार्थना की गई, कि जनसेवक अग्रवाल सदैव जनसेवा करते रहें, स्वस्थ और ऊर्जावान रहें तथा अपने कर्मों से समाज और परमात्मा—दोनों को प्रसन्न करते रहें।

बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर
करीब 150 मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई
पीएमश्री हेली सेवा के रूप में ओरछा के लिए शुरू की गई पुष्पक विमान की व्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह बढ़ाते है समाज में समरसता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव