भोपाल 15जनवरी/इंडोनेशिया के गाँधीवादी विचारक श्री उदयना ने सामाजिक न्याय मंत्री से भेंट की
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह के भोपाल स्थित शासकीय आवास पर इंडोनेशिया से पधारे पद्मश्री अगुस इंद्र उदयना ने सौजन्य भेंट की।
अगुस इंद्र उदयना विश्व पटल पर गांधीवादी विचारधारा के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। वे समकालीन सामाजिक चुनौतियों से जुड़े गांधीवादी विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के साथ-साथ महात्मा गांधी के लेखों का इंडोनेशियाई भाषा में अनुवाद भी कर रहे हैं, जो भारत–इंडोनेशिया के सांस्कृतिक और वैचारिक संबंधों को और सुदृढ़ करता है।
इस अवसर पर इंडोनेशिया से पधारी श्रीमती नोवी इंद्रायणी एवं श्रीमती चाहया मेन लाइट भी उपस्थित रहीं।
अनिल वशिष्ठ/बीके इंजी.नरेश बाथम

बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर
करीब 150 मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई
पीएमश्री हेली सेवा के रूप में ओरछा के लिए शुरू की गई पुष्पक विमान की व्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह बढ़ाते है समाज में समरसता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव