भोपाल19जनवरी/वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम डावोस के लिए एमपी डेलीगेशन पहुँचा ज़्यूरिख
वैश्विक मंच पर मध्यप्रदेश की ऊर्जा क्षमता का प्रदर्शन।
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला के नेतृत्व में मध्यप्रदेश का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) डावोस में सहभागिता हेतु स्विट्ज़रलैंड के ज़्यूरिख शहर पहुँचा। इस प्रतिनिधिमंडल में अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह,प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग मनीष सिंह तथा जनसंपर्क आयुक्त दीपक सक्सेना शामिल हैं।
डेलीगेशन का उद्देश्य वैश्विक निवेशकों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और नीति निर्माताओं के समक्ष मध्यप्रदेश को हरित ऊर्जा, सतत विकास और निवेश के अनुकूल राज्य के रूप में प्रस्तुत करना है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान प्रतिनिधिमंडल नवीकरणीय ऊर्जा, सोलर और विंड एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन, ऊर्जा भंडारण तथा क्लाइमेट-फ्रेंडली टेक्नोलॉजी से जुड़े सत्रों और द्विपक्षीय बैठकों में भाग लेगा।
मध्यप्रदेश सरकार राज्य की निवेश अनुकूल नीतियों, सरल प्रक्रियाओं, मजबूत बुनियादी ढांचे और कुशल मानव संसाधन को वैश्विक मंच पर प्रभावी ढंग से रखेगी। इस सहभागिता से राज्य में विदेशी निवेश, नई तकनीक और रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। डावोस में मध्यप्रदेश की उपस्थिति राज्य को ऊर्जा क्षेत्र में राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

राशिफल 19 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर