भोपाल21जनवरी/दावोस में म.प्र. का वैश्विक निवेश रोडमैप, मुख्यमंत्री की शीर्ष वैश्विक निवेशकों से प्रभावशाली चर्चा
वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम-2026,तीसरे दिन की चर्चा।
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 के अवसर पर दावोस में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वैश्विक निवेशकों और उद्योग जगत के शीर्ष नेतृत्व से सार्थक एवं दूरदर्शी संवाद कर राज्य को एक रणनीतिक निवेश केंद्र के रूप में मजबूती से प्रस्तुत किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वैश्विक फार्मा कंपनी सैंडोज के प्रतिनिधि कार्लो गार्गीउलो के साथ विशेष चर्चा करते हुए मध्य प्रदेश में फार्मास्यूटिकल मैन्युफैक्चरिंग, रिसर्च एवं सप्लाई-चेन विस्तार की संभावनाओं पर विचार साझा किए। उन्होंने राज्य की उद्योग-अनुकूल नीतियों, कुशल मानव संसाधन और लॉजिस्टिक सुविधाओं को रेखांकित किया।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ग्लोबल AI इनीशिएटिव्स की वाइस प्रेसिडेंट से संवाद कर मध्य प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल इनोवेशन और स्टार्ट-अप इकोसिस्टम के विस्तार पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार टेक्नोलॉजी-ड्रिवन गवर्नेंस और AI आधारित समाधानों को तेजी से अपनाने की दिशा में कार्य कर रही है।
नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने रिन्यू पावर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमंत सिन्हा से मुलाकात कर सोलर, विंड और ग्रीन एनर्जी निवेश की व्यापक संभावनाओं पर चर्चा की। डॉ. यादव ने मध्य प्रदेश को स्वच्छ ऊर्जा निवेश के लिए आदर्श गंतव्य बताया।
दावोस में स्विट्ज़रलैंड संसद की नेशनल काउंसिल के सदस्य सेम्युअल गगर के साथ बैठक में द्विपक्षीय औद्योगिक सहयोग, तकनीकी साझेदारी और कौशल विकास के अवसरों पर सकारात्मक संवाद हुआ।
मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में आयोजित ‘इन्वेस्ट इन इंडिया – मध्यप्रदेश एक रणनीतिक निवेश केंद्र’ प्रायोजित राउंड टेबल मीटिंग में भाग लेते हुए राज्य की निवेश-अनुकूल नीतियों, पारदर्शी प्रशासन और तेज़ निर्णय प्रक्रिया को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया।
इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व प्रसिद्ध फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के एग्जीक्यूटिव को-चेयर एवं निदेशक अव्राम एवी ग्लेज़र से मुलाकात कर खेल, ब्रांडिंग और इन्फ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से निवेश और आर्थिक सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि “मध्य प्रदेश स्थिर नीति, तेज़ अनुमोदन और भरोसेमंद शासन के साथ वैश्विक निवेशकों के लिए नए अवसरों का केंद्र बन रहा है।”
प्रतिनिधिमंडल स्तर के दौरों को प्रोत्साहित करने और सहयोग के ठोस रोडमैप पर आगे बढ़ाने नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला,अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई,अपर मुख्य सचिव नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मनु श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा,कौशल विकास एवं रोजगार मनीष सिंह, प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन राघवेन्द्र कुमार सिंह, प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड डॉ. इलैया राजा टी,आयुक्त जनसम्पर्क दीपक कुमार सक्सेना एवं एमडी एमपीआईडीसी चन्द्रमौली शुक्ला उपस्थित रहे।

धार्मिक तैयारियां शुरू: मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि कल तय, डीएम रहेंगे मौजूद
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक