भोपाल22जनवरी/मुख्यमंत्री डॉ. यादव जबलपुर में कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को स्विट्जरलैंड से स्वदेश वापस लौटेंगे। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम और इससे जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव नई दिल्ली से विमान द्वारा पूर्वान्ह में जबलपुर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव जबलपुर में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा के साथ विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा जबलपुर में सिद्धी बाला बोस लाइब्रेरी एसोसिएशन के शताब्दी वर्ष का समापन समारोह और मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का विभिन्न औद्योगिक और व्यापारिक संगठनों द्वारा स्वागत भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मां नर्मदा महाआरती कार्यक्रम और श्री दादागुरू के प्रकट उत्सव सहित अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।
अशोक मनवानीबीके इंजी.नरेश बाथम

धार्मिक तैयारियां शुरू: मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि कल तय, डीएम रहेंगे मौजूद
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक