77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के आयुक्त दीपक कुमार सक्सेना ने जनसंपर्क भवन, भोपाल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के पश्चात आयुक्त सक्सेना ने सभी को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

अपने संबोधन में आयुक्त सक्सेना ने कहा कि भारत वह पुण्य एवं पावन भूमि है, जहाँ गणतंत्र, लोकतंत्र और प्रजातंत्र का उदय हुआ। आयुक्त जनसंपर्क ने कहा कि संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है, वहीं राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध भी विकसित करता है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को अपने आचरण में उतारें।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर देश की एकता,अखंडता और संविधान के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया गया।

न्यूज़ सोर्स : mp1news Bhopal