भोपाल 26जनवरी/77वें गणतंत्र दिवस पर मानव अधिकार आयोग एवं ब्रह्माकुमारी संस्थान में प्रेरक संदेश
ध्वजारोहण कार्यक्रम के उपरांत डॉ.अवधेश प्रताप सिंह ब्रह्माकुमारी संस्थान, ईश्वरीय विश्वविद्यालय, राजयोग भवन,अरेरा कॉलोनी, भोपाल पहुँचे,मानव अधिकारों से समृद्ध, समावेशी और जीवंत है हमारा संविधान।
77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष (कार्यवाहक) डॉ. अवधेश प्रताप सिंह द्वारा पर्यावास भवन परिसर, भोपाल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ। इस अवसर पर आयोग के अधिकारी, कर्मचारी तथा विधि संकाय के विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. सिंह ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान अंगीकृत हुआ, जिससे देश संसदीय लोकतांत्रिक व्यवस्था के अंतर्गत पूर्ण गणतंत्र बना। यह दिन स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं के प्रति नमन करने का अवसर है।
डॉ. सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान में मूल अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों को भी समान महत्व दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 10 दिसंबर 1948 को घोषित मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा के अनुरूप, मानव अधिकारों को हमारे संविधान में सम्मिलित कर इसे समावेशी, मानवतावादी एवं जीवंत बनाया गया है। उन्होंने संविधान निर्माताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और संवैधानिक मूल्यों के पालन का आह्वान किया।
ध्वजारोहण कार्यक्रम के उपरांत डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ब्रह्माकुमारी संस्थान, ईश्वरीय विश्वविद्यालय, राजयोग भवन, अरेरा कॉलोनी, भोपाल पहुँचे, जहाँ गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उपस्थित ब्रह्माकुमारी भाई-बहनों एवं जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया।
अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों और राजयोग के माध्यम से व्यक्ति में आत्मानुशासन और मानव अधिकारों के प्रति संवेदनशीलता विकसित होती है। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में शांति, सद्भाव और नैतिकता की भूमिका को रेखांकित करते हुए सभी को संविधान के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया।अंत में डॉ. सिंह ने उपस्थित सभी नागरिकों एवं प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं

दिलीप कुमार सिंह की नियुक्ति से विभाग में बदलाव की उम्मीद
‘ऑपरेशन सिंदूर’ बना केस स्टडी, सेना प्रमुख ने बताया रणनीतिक महत्व
रेलवे का बड़ा प्रोजेक्ट, क्षेत्र के विकास को मिलेगा बढ़ावा
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टैंकर से बरामद हुआ गांजा
आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल