भोपाल26जनवरी/मंत्री दिलीप जायसवाल ने मंडला में ध्वज फहराया और परेड की ली सलामी
77वें गणतंत्र दिवस पर मंडला में राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल ने फहराया तिरंगा, कुटीर एवं ग्रामोद्योग से आत्मनिर्भरता का दिया सशक्त संदेश।
77वें गणतंत्र दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने मंडला जिले में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके पश्चात उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और आकर्षक परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति और संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान से गूंज उठा। राज्य मंत्री जायसवाल ने देश, प्रदेश एवं मंडला वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संविधान आत्मनिर्भरता, समान अवसर और सामाजिक समरसता की भावना को सुदृढ़ करता है। उन्होंने कहा कि कुटीर एवं ग्रामोद्योग ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, जिनसे रोजगार सृजन, महिला सशक्तिकरण और जनजातीय अंचलों का सर्वांगीण विकास संभव हो रहा है।
उन्होंने विभाग द्वारा किए गए नवाचारों और महत्वपूर्ण निर्णयों का उल्लेख करते हुए बताया कि पारंपरिक हस्तशिल्प, हथकरघा, खादी, लघु उद्योग और जनजातीय उत्पादों को आधुनिक बाजार से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण, डिज़ाइन नवाचार, विपणन सहायता और डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, क्लस्टर आधारित विकास, शिल्पकारों को कार्यशील पूंजी, और स्थानीय उत्पादों को ब्रांडिंग से जोड़ने जैसे प्रयासों से युवाओं और महिलाओं को स्वावलंबी बनाया जा रहा है। परेड में पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट-गाइड एवं स्कूली दलों ने अनुशासन, एकता और राष्ट्रभक्ति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिल्पकारों, उद्यमियों और अधिकारियों को सम्मानित भी किया गया। समारोह के अंत में श्री जायसवाल ने “विकसित भारत @2047” के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि कुटीर एवं ग्रामोद्योग के सशक्तिकरण से ही जनजातीय समाज सहित हर वर्ग तक विकास की रोशनी पहुंचेगी और मध्य प्रदेश आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा