भोपाल26जनवरी/ मंत्री राकेश शुक्ला ने गणतंत्र दिवस पर झण्डा वंदन कर परेड का किया निरीक्षण
गणतंत्र दिवस पर अशोकनगर में मंत्री राकेश शुक्ला ने फहराया तिरंगा, हरित ऊर्जा से आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का दिया दूरदर्शी संदेश।
77वें गणतंत्र दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने अशोकनगर में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ, जिससे समारोह स्थल देशभक्ति, एकता और संविधान के प्रति सम्मान की भावना से गूंज उठा। मंत्री शुक्ला ने देश, प्रदेश एवं अशोकनगर वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमें प्रकृति संरक्षण, समान विकास और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, सस्ती और सतत ऊर्जा आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इसी दिशा में मध्य प्रदेश नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो रहा है।
उन्होंने विभाग द्वारा किए गए नवाचारों और निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, बायो-एनर्जी और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे क्षेत्रों में तेजी से निवेश बढ़ रहा है। सोलर पार्क, रूफटॉप सोलर, कृषि पंपों का सौरकरण, शासकीय भवनों में स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग और ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा आत्मनिर्भरता जैसे प्रयासों से किसानों, युवाओं और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा से न केवल पर्यावरण की रक्षा हो रही है, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं।परेड में पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट-गाइड एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों और नवाचारकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। समारोह के अंत में मंत्री शुक्ला ने “विकसित भारत @2047” के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि हरित ऊर्जा ही आने वाले समय में समृद्ध, सुरक्षित और आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश की सबसे मजबूत पहचान बनेगी।

विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा