भोपाल 28जनवरी/विद्यासागर जी महाराज के बताये मार्ग का अनुसरण करना ही सबसे बड़ी श्रद्धांजलि : मंत्री काश्यप
एमएसएमई मंत्री और भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि पूज्य विद्यासागर जी महामुनिराज को सबसे बडी श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके द्वारा प्रारंभ किए गए सेवा प्रकल्पों को आगे बढाएं और उनके बताये मार्ग का अनुसरण करें। मंत्री काश्यप ने श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, जवाहर चौक, स्मार्ट सिटी भोपाल में श्री विद्यासागर जी महाराज के द्वितीय समाधि दिवस के अवसर पर आयोजित विद्या गुरू विधान में महाराज जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मंत्री काश्यप ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुन्दरलाल पटवा के समय से ही उन्हें महाराज जी का सानिध्य प्राप्त होता रहा। गत 18 जनवरी, 2025 को उनके महाप्रयाण के अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार ने उन्हें महाराज जी के अंतिम दर्शन करने और उनके श्रीचरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए छत्तीसगढ राज्य के डोंगरगढ़ भेजा जहाँ उनकी पार्थिव देह को समाधि दी गई।
मंत्री काश्यप ने इस मंदिर में श्री विशोक सागर मुनिराज और मुनि श्री विनिबोधसागर मुनिराज को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
राजेश बैन/बी.के. इंजी.नरेश बाथम

कुवैत में वित्त मंत्रालय और तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमले
हमने पायलट को ईरान से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है, ट्रंप का बड़ा दावा