भोपाल30जनवरी/सीएस की उपस्थिति में वल्लभ भाई पटेल पार्क में शहीद दिवस पर मौन धारण
शहीद दिवस पर मंत्रालय में नमन, महात्मा गांधी के बलिदान और वीर शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन।
शहीद दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में गरिमामय वातावरण में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन की उपस्थिति में महात्मा गांधी के बलिदान दिवस एवं देश के वीर शहीदों की स्मृति में प्रातः 11 बजे दो मिनट का मौन धारण किया गया।मुख्य सचिव अनुराग जैन ने सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने अहिंसा, सत्य और देशभक्ति के मूल्यों को स्मरण करते हुए कहा कि महात्मा गांधी का जीवन और बलिदान आज भी राष्ट्र के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि शहीदों का त्याग हमें कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम के दौरान मंत्रालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक साथ मौन धारण कर देश की आज़ादी और एकता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन किया। पूरे परिसर में अनुशासन, शांति और सम्मान का भाव देखने को मिला।इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव पी. नरहरि, सचिव एम. रघुराज, मनीष सिंह सहित मंत्रालय वल्लभ भवन, सतपुड़ा एवं विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी तथा पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। शहीद दिवस का यह आयोजन न केवल श्रद्धांजलि का प्रतीक बना, बल्कि सभी को राष्ट्रहित में समर्पण और सेवा भाव के साथ कार्य करने का संकल्प भी दिलाता नजर आया।

आज का राशिफल (1 अप्रैल 2026): जानिए करियर, प्यार और सेहत का हाल
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
बैंक ने तय किया 686 करोड़ का मुआवजा, एपिस्टीन केस की पीड़ितों के लिए राहत
ट्रंप ने दिया शांति का संकेत, होर्मुज पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं होने पर भी युद्ध स्थगित
जहां चुनावी जीत में शामिल है जादू, भारत का अनोखा शहर