सेवा ही संकल्प, सेवा ही धर्म,135 जरूरतमंद महिलाओं को उपलब्ध कराईं “आटा चक्की”,“आटा चक्की” मिली तो खुशी से खिले महिलाओं के चेहरे, बोलीं अब हम बनेंगे आत्मनिर्भर

ग्वालियर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चलाए जा रहे “आत्मनिर्भर भारत – संकल्प सिद्धि, सेवा परमो धर्मः” अभियान के अंतर्गत रविवार, 1 फरवरी 2026 को ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में एक प्रेरणादायी एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग के मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने सहभागिता कर “सेवा ही संकल्प है, सेवा ही धर्म” के भाव को धरातल पर साकार किया।

कार्यक्रम का आयोजन लक्ष्मीगंज ए.बी. रोड स्थित हरिलीला पेट्रोल पंप एवं जीवाजीगंज पुराने रेलवे स्टेशन परिसर में किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में आमजन, लाभार्थी, भाजपा कार्यकर्ता एवं सामाजिक संगठन उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाज के कमजोर, वंचित एवं ज़रूरतमंद वर्ग के लोगों को सहायक उपकरण और आजीविका से जुड़े संसाधन उपलब्ध कराए गए।

ज़रूरतमंदों को मिला सीधा लाभ: कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए—1000 बिस्तर वाले अस्पताल को 25 व्हीलचेयर,लक्ष्मीगंज जच्चाखाना हॉस्पिटल को 5 व्हीलचेयर,हेमसिंह की परेड अस्पताल को 5 व्हीलचेयर,प्रदान की गईं।

इसके साथ ही आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 135 हितग्राहियों को आटा चक्की का वितरण किया गया, जिससे लाभार्थी परिवार अपनी आजीविका सशक्त कर सकेंगे और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

सेवा और आत्मनिर्भरता सरकार की प्राथमिकता: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र एवं मध्य प्रदेश सरकार सेवा, समर्पण और सुशासन के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना है।

उन्होंने कहा,“सेवा केवल एक कार्य नहीं, बल्कि हमारा संकल्प और धर्म है। आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा जब हर व्यक्ति सशक्त होगा। आज वितरित किए गए सहायक उपकरण और आटा चक्की लाभार्थियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगे।”मंत्री कुशवाह ने सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, महिला एवं गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार निरंतर ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से ज़रूरतमंदों के साथ खड़ी है।

जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी: अपने संबोधन में मंत्री कुशवाह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार सामाजिक समरसता, आर्थिक सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएँ और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ें।

भाजपा संगठन की रही सशक्त उपस्थिति:कार्यक्रम में भाजपा संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—
जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया,
पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल,
पूर्व जिला अध्यक्ष अभय चौधरी,
पूर्व सभापति राकेश माहौर,
रवीन्द्र सिंह राजपूत,
ओबीसी जिला अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव,
अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष संतोष गोड़याले,
जिला महामंत्री विनय जैन,
जिला उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता,
पार्षद मोहित जाट, भगवान सिंह कुशवाह,नवीन परांडे,
मण्डल अध्यक्ष श्री सत्यपाल जादौन, विनय शर्मा,
कौशलेन्द्र सिंह राजावत,अमर कुटे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सामाजिक सरोकारों का सशक्त उदाहरण: कार्यक्रम ने यह संदेश स्पष्ट किया कि सरकार केवल योजनाएँ बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से समाज के हर वर्ग को सशक्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। “आत्मनिर्भर भारत – संकल्प सिद्धि” अभियान के तहत आयोजित यह कार्यक्रम सेवा, सहयोग और संवेदनशील शासन का सशक्त उदाहरण बना।कार्यक्रम के समापन पर लाभार्थियों के चेहरों पर संतोष और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था, जो इस बात का प्रमाण है कि सेवा ही वास्तव में सबसे बड़ा संकल्प और सच्चा धर्म है।

न्यूज़ सोर्स : mp1news Bhopal